फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बेगम से हुआ झगड़ा, तो शौहर वहीं बोला तलाक, तलाक तलाक

Tue, 20 Aug 2019 09:20 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर आपसी झगड़े के बाद पति ने पत्नी को वहीं तीन तलाक दे दिया। कानून बनने के बाद तीन तलाक का राजधानी में यह पहला मामला है। पीड़िता ने वजीरगंज कोतवाली में पति के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और 3/4 मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारियों की सुरक्षा 2018 अध्यादेश के तहत केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि गाजीपुर के सर्वोदयनगर का रहने वाला सैय्यद राशिद बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट में कार्यरत है। वर्ष 2004 में उसका अमराई गांव निवासी मो. अतीक की बेटी सिम्मी से निकाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बीते कुछ साल से सिम्मी पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। 

मो. अतीक का कहना है कि राशिद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। करीब एक साल पहले सिम्मी ने पति के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया था। सोमवार को इसकी सुनवाई के लिए दोनों सिविल कोर्ट पहुंचे थे, जहां किसी बात पर उनमें झगड़ा होने लगा। परिवारीजनों ने मामला शांत कराया। इसी दौरान राशिद ने सिम्मी को तीन तलाक दे दिया। यह सुनते ही वह गश खाकर गिर पड़ी। बाद में सिम्मी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें