फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की पैदा होने पर पति कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की पैदा होने पर युवती को परेशान करने का मामला सामने आया है। राजाजीपुरम निवासी रश्मि की शादी पिछले वर्ष नवंबर में कल्ली पश्चिम के साहू कॉलोनी निवासी गौरव सिंह के साथ हुई थी। रश्मि ने बताया कि पिछले सप्ताह 18 अक्तूबर को उन्होंने लड़की को जन्म दिया।
विज्ञापन

शनिवार को लड़की की छठी में उसकी बहन निशा व चाची अर्चना घर आईं तो उनके पति गौरव व उनकी मां ने बहन और चाची के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें अपशब्द कहे। यही नहीं, रश्मि की बहन निशा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके जीजा गौरव उनकी बहन रश्मि को मानसिक रूप से परेशान भी कर रहे हैं। कल्ली चौकी प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि रश्मि की बहन निशा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें