फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधानपति पर धारदार हथियार से हमला, मौके पर ही मौत, एक घायल

Wed, 30 Aug 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी जिले के एक गांव में विवाद का निपटारा करने पहुंचे महिला प्रधान के पति पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना में उनका सहयोगी भी गंभीर घायल हो गया है।
विज्ञापन
वारदात के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के इन्हौना के करनगांव में बुधवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सुलह समझौता कराने गए प्रधान पति और उसके सहयोगी पर एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें प्रधानपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


इन्हौना थाना क्षेत्र के करनगांव में दोपहर दो लोगों के बीच दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक विवाद चलता रहा जिसके बाद किसी ने प्रधान पति को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों में समझौता कराने प्रधानपति रिजवान अहमद अपने ड्राइवर और सहयोगी रामधनी पासी के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा, अगले साल से कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को 25 हजार रुपये देगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न इंडिया न एनडीए: मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन


मौके पर पहुंचते ही धारदार हथियार से लैस एक पक्ष ने प्रधान पति रिजवान और रामधनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रधानपति रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इन्हौना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पहुंच गई है। घायल को सिंहपुर सीएससी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें