फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिस्तर पर थे महिला और प्रेमी, आ धमका पति; दृश्य देखकर खोया आपा, पीट-पीटकर युवक को मार डाला

Sat, 16 May 2026 07:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में महिला और प्रेमी बिस्तर पर थे। इसी समय पति आ धमका। दृश्य देखकर आपा खोया और पीट-पीटकर युवक को मार डाला। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात युवक ने अपने घर में घुसे पत्नी के प्रेमी को जमकर पीटा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची ने घटना की जानकारी ली। हालांकि, अभी तक मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरगांव थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक की पत्नी के सेमरीभान गांव निवासी रकीब (35) से अवैध संबंध थे। इसकी भनक महिला के पति को लग गई। शुक्रवार को पति अपनी रिश्तेदारी में चला गया। उसने शाम को फोन करके पत्नी को बताया कि वह रात में नहीं आ पाएगा। 

मोहल्ले के लोग आ गए और पिटाई कर दी

इसकी जानकारी पत्नी ने रकीब को दी। रकीब रात में घर आ गया। लगभग 10.30 बजे पति भी अपने साथी के साथ आ धमका। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने युवक की पिटाई शुरू कर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और पिटाई कर दी। पिटाई में महिला का एक हाथ व पैर टूट गया। उनके सिर में भी चोटें आईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रकीब के दोनों हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला का पति बेहोशी की हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरगांव लेकर आया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रकीब की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि जांच की जा रही है।तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला बोली- घर में घुसा था चोर

महिला ने अपने बयानों में पुलिस को बताया है कि घर में चोर घुसा था। इसके बाद पति व अन्य लोगों ने चोर को पीटा। इससे उसकी मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें