फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज में कार व रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, जबरन कराया गर्भपात; केस दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दहेज में कार व रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती होने पर पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद तीन तलाक दे दिया। मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
तीन तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दहेज में कार व रुपये की मांग पूरी न होने पर अमन खान को पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। फिर उसे मायके छोड़ दिया और कुछ समय बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मलिहाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव का है। गांव निवासी अमन ने बताया कि उनका निकाह वर्ष 2013 में झांसी के प्रेमनगर निवासी खालिद हुसैन से हुआ था। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले दहेज में कार व नकद की मांग को लेकर उनको तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। 

पिता की कैंसर से मौत हो गई थी

इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद पति व ससुराल वाले उनके साथ मारपीट करने लगे। दोबारा गर्भवती होने पर उनको तरह-तरह के ताने दिए गए और जबरन गर्भपात करा दिया गया। वर्ष 2018 में पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। 

2024 में पति मायके छोड़कर चला गया

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2024 में पति उसे मायके छोड़कर चला गया। इसके बाद लेने नहीं आया। कुछ वक्त पूर्व खालिद हुसैन ससुराल पहुंचा और पत्नी को तीन तलाक देकर चला गया। अब अमन खान ने इस मामले में बुधवार को पति खालिद, जेठ फैसल हुसैन, जेठानी नाजिया और ननद शाइस्ता के खिलाफ मलिहाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें