यौन शोषण करने के बाद सऊदी अरब भागा पति
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मेहरुद्दीन और उसके परिजनों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पुलिस के डर से मेहरुद्दीन ने निकाह किया और बिना विदा कराए ही सऊदी अरब भाग गया।
ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये और गाड़ी की मांग की। विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई। सीतापुर के मछरेहटा निवासी युवती की दोस्ती सआदतगंज गुलाबनगर निवासी मेहरुद्दीन से थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने निकाह का झांसा देकर यौन शोषण किया। वर्ष 2024 में पीड़िता ने सआदतगंज पुलिस से शिकायत की तो आरोपी के परिवार वालों ने 11 अक्तूबर 2024 को निकाह कराया। पर विदा नहीं कराया।