मलिहाबाद। रहीमाबाद के पटका पुर गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज किसान रामखेलावन (42) ने रविवार शाम लगभग छह बजे कमरे में लगे हुक से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रामखेलावन की पत्नी सुमन नाराज होकर कुछ दिन पहले मायके गोपालपुर चली गई थी। इस बात से रामखेलावन दुखी थे। परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी रामखेलावन दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।