फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए पति ने काट दी पत्नी की नाक, लगाया संगीन आरोप

Thu, 15 Feb 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : self
विज्ञापन

बीबीपुर में मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई कर उसकी नाक काट ली। पत्नी की आवाज सुनकर पड़ोसी जुटे और थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पति की तलाश शुरू की। पति ने पत्नी पर पड़ोसी युवक से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इंकार किया है।

पति के मुताबिक वह मंगलवार रात घर पहुंचा तो पत्नी कमरे में नहीं थी। तलाशी के दौरान वह पड़ोसी युवक के साथ दूसरे कमरे में सोती मिली। पति को अचानक सामने देख वह हड़बड़ाकर भागने लगी। जब उसने पकड़ लिया तो कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौका देखकर पड़ोसी वहां से खिसक गया। गुस्साए पति ने दांत से पत्नी की नाक काट ली। पत्नी ने शोर मचाने पर जुटे लोगों ने नाक से खून बहता देख पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसे लेकर साढ़ामऊ अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इसी बीच वहां पुलिस भी पहुंच गई।

वहीं पत्नी का आरोप है कि पति रोजाना शराब पीकर विवाद करता है। अक्सर वह मामूली बातों पर झगड़ा करता है। विरोध करती हूं तो पीटता है। मंगलवार रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा। उसने खाने के लिए पूछा तो वह भड़क गया।

पत्नी ने कहा कि पति ने जो आरोप लगाए हैं वो बेबुनियाद है। उसने आरोप लगाया कि पति हमेशा संदेह करता है। इसीलिए वह अक्सर अपने मायके में रहती हैं, ताकि विवाद न हो।

विज्ञापन

उधार मांगकर चलाती थी परिवार का खर्च

पत्नी ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई, दो बच्चे बेटी (11) और बेटा (8) है। पति मजदूरी से जो भी कमाता है उसे शराब पीने में खर्च कर देता है। बच्चों को पालने के लिए वह कुछ घरों में जरूरत पड़ने पर काम करती है। वहीं पिछले महीने घर खर्च को 1300 रुपये पड़ोसी से उधार लिए थे।

मंगलवार को उसने शराब पीने जाते समय रुपये मांगे। जिसे देने से इंकार किया, इससे नाराज होकर पहले तो उधार के रुपये का हिसाब मांगा। फिर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसने दांत से नाक काट ली।

इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी ने तहरीर दी है। जिस पर केस दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें नाक पर हल्की चोटें आईं हैं। पति अवैध संबंध का आरोप लगा रहा है जिसमें कोई सत्यता नहीं है। इस बारे में गांव वालों से भी पूछताछ की गई पर आरोप गलत बताए गए। पत्नी की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें