फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी पर बांके से हमला, जान बचाने के लिए भागी तो दौड़ाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह सिरफिरे पति राम अजोर ने शक के चलते पत्नी शोबता (48) पर बांके से हमला कर दिया। खून से लथपथ पत्नी जान बचाने के लिए भागी तो आरोपी ने दौड़ाकर डंडे से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। महिला के बेटे की तहरीर पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पारा के आदर्श विहार में राम अजोर कश्यप अपने परिवार संग रहता है। सुबह दंपती में पहले विवाद हुआ और फिर बहस होने लगी। राम अजोर ने कमरे में रखा बांका उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह सड़क की तरफ बाहर भागी तो आरोपी ने दौड़ लिया और लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। शोरसुन मोहल्ले के लोग जमा हो गए और किसी तरह महिला को बचाकर सूचना पुलिस को दी।
घटना के समय तीनों बच्चे धीरज, नीरज और सूरज अपने-अपने कामों से बाहर थे। धीरज के अनुसार, वह सुबह पेपर देने हरदोई के संडीला गया था, जबकि दोनों भाई स्कूल गए थे। लौटने पर घटना का पता चला।
धीरज ने पिता के खिलाफ हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राम अजोर दिल का मरीज है। वह पत्नी पर फोन पर ज्यादा बात करने पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। इसके चलते जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें