फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पत्नी की हत्या की, फिर खुद पहुंचाया अस्पताल; डॉक्टर को गुमराह किया, हकीकत सुन सब रह गए हक्काबक्का

Thu, 16 Apr 2026 07:24 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति उसे चौराहे से घर तक पीटता ले गया। आखिर में उसने दम तोड़ दिया। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शराब पीने का विरोध किया तो पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद ही अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को गुमराह किया। हकीकत पता चली तो हर कोई सन्न रह गया। सास की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं हैं। 

विज्ञापन


घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। गांव निवासी अखिलेश ने पत्नी नीतू (26) को पीट-पीटकर मार डाला। बताया गया कि अखिलेश ने खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू (26) से करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। मां राजरानी के मुताबिक, अखिलेश दोपहर 12 बजे बहू नीतू के साथ पंजाब में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने के लिए साथ लेकर निकला था। 

पत्नी ने शराब पीने पर जताई थी नाराजगी

बताते हैं कि अखिलेश ने गुरुबख्शगंज चौराहा पर पहुंचकर शराब पिया। पत्नी ने शराब पीने पर नाराजगी जताई। इस पर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नीतू ने पति के साथ ईंट-भट्ठा जाने से मना कर दिया। इस पर पति ने नीतू की लात-घूसों से पिटाई की। फिर दोनों घर चल दिए। लोगों का कहना है कि अखिलेश पीटता हुआ नीतू को घर ले गया। शाम 7 बजे गांव के किनारे नीतू बेहोश होकर गिर पड़ी।

अखिलेश ने ही एंबुलेंस के जरिये उसे सीएचसी, जतुआ टप्पा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी से ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सास विजय कुमारी की तहरीर पर दामाद अखिलेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

होंठ पर थी चोट, पति बोला था फर्श से गिर गई है नीतू

पत्नी की हत्या करने के बाद पति अखिलेश ने सीएचसी, जतुआ टप्पा के चिकित्सक को भी गुमराह किया। सीएचसी डॉ. अश्वनी यादव ने बताया कि पति ने बताया था कि नीतू फर्श से गिर गई है। उसका इलाज कर दो। 

डॉ. अश्वनी का कहना है कि अखिलेश के साथ एक अन्य महिला भी थी। मृतका नीतू के होंठ पर अधिक चोट थी। वह होश में नहीं थी। आशंका है कि किसी वजनदार सामग्री से उस पर प्रहार किया गया था। हालत गंभीर होने पर ही नीतू को जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें