मृतक रामसुमेर व घर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में घरेलू कलह से तंग आकर पति व पत्नी दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली।
जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे पडरिया गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर पहले पति राम सुमेर (28) पुत्र चौहान ने फांसी लगाई फिर उसकी पत्नी कांती (26) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।