दहेज प्रताड़ना में पति व सास-ससुर गिरफ्तार
सरोजनीनगर। बंथरा के लोनहां गांव में विवाहिता स्मिता उर्फ निधि (25) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि उन्नाव के हसनगंज सि्थत अच्छेखेड़ा ओखली निवासी स्मिता का शव बीते बुधवार को ससुराल में संदिग्धत हालात में फंदे से लटका मिला था। मृतका के भाई अजय ने उसके पति अतुल शर्मा, ससुर अशोक और सास किरन समेत छह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।