दहेज हत्या के मामले में पति व सास गिरफ्तार
लखनऊ। अलीगंज की शिवलोक कॉलोनी निवासी विवाहिता प्रीति गौतम (24) की मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति अक्षय और सास रामपति को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सीतापुर के मछरेहटा कठेला गांव निवासी रामस्वरूप ने बेटी प्रीति की शादी बीते साल 18 अप्रैल को डीजे कर्मचारी अक्षय कुमार के साथ की थी। मंगलवार सुबह प्रीति के ससुर मुल्लू राम ने मायके वालों को फोन कर बताया था कि प्रीति ने कमरे में फंदा लगा लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर बेटी के पति अक्षय, जेठ हिमांशु, सास रमापति, ससुर मूल्लू राम जेठानी पिंकी देवी, ननद सुमन देवी और ननदोई आशीष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पति अक्षय व सास रामपति को बुधवार को गिरफ्तार किया।