लखनऊ। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च से शुरू होगी। सभी व्यापारी इस दिन मिठाई बांटकर बाजार को रोशनी से जगमग करेंगे। तीन दिन तक लगातार कार्यक्रम होंगे। ये बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कही।
दारुलशफा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में भारतीय नव संवत्सर उत्सव समिति के संयोजक विजय दीक्षित व संजय रस्तोगी ने बताया कि राजधानी में सुबह 5 बजकर एक मिनट पर कुड़ियाघाट पर नव संवत्सर कार्यक्रम होगा। 29, 30 और 31 मार्च को कई अन्य कार्यक्रम होंगे। मंगलमान अभियान के संयोजक प्रो. रामकुमार तिवारी ने विद्यालयों में कार्यक्रम की जानकारी दी। लुआक्टा अध्यक्ष मनोज पांडे ने महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, आकाश गौतम, लखनऊ महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, सुनीत साहू आदि मौजूद रहे।