फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लुलु मॉल में आवा के हुनर हाट में रचनात्मकता का प्रदर्शन

विज्ञापन
लुलु मॉल में आवा के हुनर हाट में रचनात्मकता का प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मध्य कमान की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की ओर से शहीदपथ स्थित लुलु मॉल में हुनर हाट का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित कलाकृतियों, सजावटी सामानों आदि को लगाया गया है। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन आवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष रुचिरा सेनगुप्ता ने किया। हनर हाट पतिभा, दृढता और सशक्तिकरण का एक जीवंत उत्सव है, जो देशभर की सैन्यकमियों की पत्नियों और वीर नारियों की रचनात्मकता को प्रदर्शित करता है। आयोजन में हस्तनिर्मित कलाकृतियों, जीवनशैली उत्पादों, घरेलू सजावट, वस्त्रों के संग्रह को प्रदर्शित किया गया है। यह मंच आत्मनिर्भरता और वित्तीय स्वतंत्रता के माध्यम से सैन्य परिवारों को सशक्त बनाने के लिए कारगर साबित होगा। प्रदर्शनी 19 व 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक लुलु मॉल में दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

लुलु मॉल में आवा के हुनर हाट में रचनात्मकता का प्रदर्शन

लुलु मॉल में आवा के हुनर हाट में रचनात्मकता का प्रदर्शन

लुलु मॉल में आवा के हुनर हाट में रचनात्मकता का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें