लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में मंचकृति के नाट्य उत्सव के दसवें दिन तीन कहानियों का मंचन किया गया। पहली कहानी रत्ना कौल की ‘आज रपट जाएं तो’ का मंचन किया गया, जिसमें नायिका के पैर में चोट लगने का कारण बाद में हास्य का कारण बनता है। कविता मिश्रा की कहानी ‘प्रेम का छल’ में प्रेम त्रिकोण को दर्शाया गया। मंच पर सोम गांगुली, मधुमिता गांगुली और मिन्नी दीक्षित ने भूमिकाएं निभाईं। तीसरी कहानी निरुपमा मेहरोत्रा की ‘ठंडी हवा का झोंका’ में दिखाया गया कि पति की मौत के बाद महिला का बेटा व बहू उस पर ध्यान नहीं देते हैं।