फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. अनिल रस्तोगी और राजवीर रतन सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में विभूतियों को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की 155वीं जयंती पर फिल्म एंड टीवी अकादमी की ओर से यूपी प्रेस क्लब में बुधवार को समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदी सिनेमा जगत में उनके योगदान को सराहा।

इस मौके पर अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी के साथ ही सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए राजवीर रतन को दादा साहेब फाल्के आजीवन चलचित्र सेवा सम्मान से नवाजा गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री विद्या विंदु सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा रहे।
विज्ञापन




समारोह में दादा साहेब फाल्के के जीवन पर बनी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। विद्या विंदु सिंह ने कहा कि साहित्य और कला किसी औपचारिकता में नहीं बंध सकती। पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


फिल्म एंड टीवी अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील बत्ता ने कहा, मुझे फिल्म निर्माण के क्षेत्र में 40 साल हो गए। कहा, फिल्म बगैर पैसे और टीम के नहीं बन सकती। अकादमी की सचिव अर्पिता बत्ता ने दादा साहेब फाल्के के हिंदी सिनेमा में योगदान पर चर्चा की। संचालन अनीता सहगल ने किया। इस मौके पर दिनेश सहगल, पीके तिवारी, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें