फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खिली धूप के बीच उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
उमस के बीच शनिवार को तेज धूप रही। 
विज्ञापन
लखनऊ। बीते चार दिनों से लगातार बारिश के बाद शनिवार को राजधानी में धूप खिली। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बारिश कमजोर पड़ने और धूप के असर से बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री का उछाल आया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मानसून में मजबूती आएगी। इसके असर से रविवार और सोमवार को लखनऊ में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में लगभग एक डिग्री की बढ़त के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उमस के बीच शनिवार को तेज धूप रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें