फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में नरकंकाल मिलने से मची सनसनी, पुलिस कर रही हैं जांच

Wed, 02 Sep 2015 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के एक स्कूल में उस वक्त सनसनी मच गई जब स्कूल कैंपस के एक कोने से नरकंकाल निकल आए।
विज्ञापन


कानपुर के गोविंद नगर इलाके में पड़ने गांधी स्मारक स्कूल में यह वाकया हुआ। स्कूल के बच्चे दोपहर में क्रिकेट खेल रहे थे।

मैच के दौरान ही गेंद उस तरफ चली गई जहां अरसे से सफाई नहीं हुई थीं। कुछ झाड़ियों वाले स्थान में जब एक बच्चा गेंद लेने के लिए पहुंचा तो उसे यह कंकाल सा दिखा।

लड़का डरकर वापस बाकी साथियों के पास लौटा। कंकाल दिखने के बात जब स्कूल प्रशासन के पास गई तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को फोन किया।

गोविंद नगर की पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंच गई। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दो नरकंकाल हैं।

पुलिस उन नरकंकालों को लेकर को लेकर गोविंद नगर थाने में आ गई। अब इस मामले में एक्सपर्ट लोगों से यह पता लगाया जा रहा है कि ये कंकाल कितने पुराने हैं।

पुलिस ने इस बात पर भी तफ्शीश शुरू कर दी है कि यह कंकाल आखिर आए कहां से और स्कूल में इनको दफन करने के पीछे क्या मकसद हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें