फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में मौत पर मानवाधिकार आयोग ने भेजा सरकार को नोटिस

Fri, 28 Dec 2018 07:08 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग - फोटो : logo
विज्ञापन

अमरोहा के धनोरा मंडा पुलिस स्टेशन में दो दिन पहले 30 वर्षीय एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की मौत होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन


आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मामले की विस्तृत रिपोर्ट चार सप्ताह में देने के साथ ही इस पर भी जवाब मांगा है कि निर्देशों के बाद भी  प्रकरण की सूचना आयोग को क्यों नहीं दी गई?

आयोग ने इस मामले को मानवाधिकारों का गंभीर हनन बताया है। राज्य सरकार को भेजे गए नोटिस में आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि नियमों के मुताबिक मृतक के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई गई अथवा नहीं? अमरोहा पुलिस ने इस व्यक्ति को चोरी के आरोप में 26 दिसंबर को हिरासत में लिया था। आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि उस रात परिवार के लोग जब एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे तह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रही थी।

रुपये नहीं देने पर उसे थाने में उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। आयोग का कहना है कि अगर परिवार के आरोप सही हैं तो यह बहुत गंभीर बात है। इस मामले में थाना प्रभारी समेत कुल 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें