फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक से छू गया एचटी तार, खलासी जिंदा जला

Wed, 14 Feb 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब के बांके नगर चौराहे के पास मंगलवार शाम ट्रक की छत से एचटी लाइन का तार टकरा गया। इससे ट्रक में करंट उतरने से खलासी उसी के भीतर जिंदा जल गया जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी चालक राकेश (45) ट्रक लेकर शहर आए थे। वह खलासी भवानी (22) के साथ मंगलवार शाम ट्रक लेकर कुम्हरावां रोड पर जा रहे थे। बांके नगर चौराहे के पास राकेश कुछ सामान खरीदने के लिए ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर रहे थे। तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का एक तार ट्रक की छत से टकरा गया। इससे पूरे ट्रक में करंट फैल गया। चंद सेकेंड में ही भवानी जिंदा जल गए। जबकि करंट का झटका लगने से राकेश ट्रक से नीचे गिर गए। राकेश की जान तो बच गई मगर वह बुरी तरह से झुलस गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पूरे ट्रक में करंट फैल गया था। हादसे के वक्त लोगों को इसका अंदाजा हो गया था, इसलिए किसी ने खलासी को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। इसी दौरान ट्रक के पास से गुजर रहा एक कुत्ता भी करंट की चपेट में आ गया। उसकी भी जान चली गई।
एचटी लाइन का तार ढीला होने के चलते काफी नीचे लटक रहा था। इसी वजह से तार ट्रक की छत से टकरा गया। स्थानीय लोग जिम्मेदारों की लापरवाही को हादसे की वजह बता रहे हैं। हालांकि मामले की जांच में ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। पुलिस का कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें