जगदीशपुर(अमेठी)। तकिया गांव निवासी महबूब को मंगलवार को उपचार कराने के लिए तीमारदार सीएचसी जगदीशपुर आए थे। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने के बाद अचानक महबूब (45) के सीने में दर्द होना लगा। इसके बाद ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों ने उपचार कराने में जुटे गए। लेकिन, उपचार के दौरान महबूब की मौत हो गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने महबूब मंगलवार को उपचार कराने आया था। तबीयत खराब होने की जानकारी डॉक्टरों ने प्रांरभिक उपचार शुरू किया। सीने में दर्द संभवत: हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजन महबूब को लेकर घर चले गए। संवाद