फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज नाले की कितनी मिट्टी की गायब, खनन विभाग करेगा जांच

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। फैजुल्लागंज नाले की गायब मिट्टी की जांच खनन विभाग भी करेगा। इसे लेकर नगर आयुक्त की ओर से डीएम को पत्र लिखा गया है। इसमें जांच के लिए खनन अधिकारी नामित करने के लिए कहा गया है।



फैजुल्लागंज में 44 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन साढ़े आठ किमी लंबे नाले से निकली करीब डेढ़ करोड़ रुपये की मिट्टी गायब कर दी गई। इसका खुलासा अमर उजाला ने एक माह पहले किया था। नगर आयुक्त ने जांच कमेटी बनाई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने मिट्टी एक बिल्डर के प्लाट में डाली है। अब कितनी मिट्टी नाला की खोदाई से निकली, उसकी खनन की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे लेकर खनन अधिकारी से जांच कराई जाएगी। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने डीएम को पत्र लिखा है। सूत्रों का कहना है कि शासन इस मामले को लेकर सख्त है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें