नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन भी
गृहकर जमा करने की व्यवस्था की है।
इसके लिए नगर निगम के सभी कार्यालय खुले
रहेंगे। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने
यह निर्णय लिया है।
मार्च के बाद जो भवन स्वामी गृहकर जमा करेंगे उनको 12
प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।
अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने
बताया कि अधिक से अधिक भवन स्वामी अपना गृहकर इसी माह जमा कर दें इसलिए माह
के दूसरे शनिवार को अवकाश के दिन और रविवार को भी गृहकर जमा होगा।
इस
दौरान भवन स्वामी नगर निगम मुख्यालय के अलावा जोनल दफ्तर में भी हाउस टैक्स
जमा कर सकेंगे।