फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक गृहकर अपडेट करो, नहीं तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
15 तक गृहकर अपडेट न किया तो कार्रवाई
विज्ञापन

राजधानी में लगातार गृहकर चोरी और टैक्स अपडेट न किए जाने के मामले सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने सभी जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
15 नवंबर तक सभी भवनों का गृहकर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसे कंप्यूटर सर्वर पर भी अपडेट करने के आदेश दिए हैं।
सहारा शहर और राजाजीपुरम में खुद गृहकर चोरी पकड़ने के बाद नगर आयुक्त ने सख्ती शुरू की है। गृहकर से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।
उनका कहना है कि कई बार समीक्षा बैठकों में गृहकर अपडेट करने के लिए कहा जा चुका है। इसके बाद भी इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है।
वार्षिक मूल्यांकन जहां कम किया हुआ है। वहीं कई प्रकरण में व्यावसायिक बिल्डिंगों का आवासीय में गृहकर निर्धारण किया है। यह तुरंत बंद होना चाहिए।
15 नवंबर तक इसे अपडेट कर सभी जोनल अधिकारियों व अन्य जिम्मेदार कर निरीक्षकों, कर अधीक्षकों, कर निर्धारिण अधिकारी को शपथ पत्र देना होगा कि उनके यहां कोई भवन कर निर्धारण या संशोधन से नहीं बचा है।
इसके बाद भी औचक जांच में गृहकर अपडेट नहीं मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें