फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में रिकॉर्ड 374 मकानों का हुआ गृहकर निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में रिकॉर्ड 374 मकानों का हुआ गृहकर निर्धारण
विज्ञापन

नगर निगम के गृहकर निर्धारण शिविर में पहले ही दिन 374 भवन स्वामियों ने गृहकर निर्धारण कराया। यह एक रिकॉर्ड है।
नगर निगम के जोनल कार्यालयों में एक दिन में इतनी संख्या में नए गृहकर निर्धारण आम दिना में नहीं हो रहे हैं।
पहले दिन हुए नए गृहकर निर्धारण से नगर निगम को पहले ही दिन करीब 14 लाख रुपये गृहकर प्राप्त हुए। सबसे अधिक 67 नए गृहकर निर्धारण जोन तीन में हुए।
शिविर के पहले दिन की सफलता से उत्साहित नगर निगम प्रशासन ने तय किया कि शिविर इस पूरे महीने लगाई जाएगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि किस जोन में कहां शिविर लगेंगे, इसकी सूचना भी सभी जोनल अधिकारियों ने भेज दी है। पहले दिन 56 स्थानों पर शिविर लगे थे।
शुक्रवार को 48 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त अजय द्विवेेदी ने बताया कि हर वार्ड में जहां कैंप लगेगा, उस क्षेत्र में लाउडस्पीकर से प्रचार भी कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कैंप का फायदा उठा सकें। पहले दिन कुछ जगहों पर प्रिंटर की कमी की समस्या हुई है जिसे दूर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम के दो आफिसों में कर्मचारियों के साथ झगड़ा और मारपीट की घटनाएं हुईं। मारपीट की एक घटना नगर निगम के जोन तीन कार्यालय में हुई।
यहां कर्मचारी के साथ एक बाहरी महिला और उसके साथ आए एक व्यक्ति से विवाद हुआ। महिला का आरोप था कि उसके साथ छेड़खानी हुई है, जबकि कर्मचारी सचिन का कहना था कि महिला उसे ब्लैक मेल कर रही है।
विज्ञापन

इस विवाद के बीच कर्मचारियों ने महिला के साथ आए व्यक्ति को पीट दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मचारी और महिला दोनों को ले गई।
वहीं, नगर निगम मुख्यालय स्थित बाल्दा कार्यालय में सफाई कर्मचारी राहुल व उसके साथियों को लिपिक जगदीश के साथ वेतन बिल बनाने को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस मामले में जगदीश की ओर निगम प्रशासन से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें