लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-1 में बुधवार रात पूनम पांडेय के मकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घर के पोर्च में खड़ी स्कूटी जल रही थी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर पूनम दरवाजा खोलकर बाहर आने लगीं तो आग ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनके बाल, चेहरा और हाथ झुलस गए। सूचन पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने खंभे से बिजली काट दी। पड़ोसियों ने पूनम को अस्पताल पहुंचाया और एक घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। घटना में स्कूटी जल गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उनके पति की मौत हो चुकी है।