फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईटेंशन लाइन से सटाकर बना रहे मकान, मालिक को नोटिस

विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में सोमवार को चीनी मांझे के साथ हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग छुड़ाने के दौरान छह साल का रुद्र राय गंभीर रूप से झुलस गया था। इस घटना के बाद बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गायत्रीनगर और आसपास के इलाकों में 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे और सटाकर बनाए गए मकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि नौबस्ता पुलिया के पास गायत्रीनगर निवासी बलराम को 10 सितंबर को लाइन के पास निर्माण कराने पर एसडीओ अमन तिवारी ने नोटिस दिया था। आरोप है कि बलराम ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। मकान और लाइन के बीच एक फीट की दूरी भी नहीं है, जबकि नियमानुसार कम से कम साढ़े पांच फीट की दूरी जरूरी है। निर्माण के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी भी नहीं ली गई।
मड़ियांव पुलिस ने मौके पर मकान मालिक से पूछताछ की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लाइन के पास और नीचे अवैध निर्माण कराने वाले अन्य मकान मालिकों को भी दोबारा नोटिस जारी किए जाएंगे।

जांच करने पहुंची टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें