फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो: कार्ड एक सहूलियतें अनेक, वाटर-हाउस टैक्स भी करें जमा

Sun, 17 Sep 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
lucknow metro
विज्ञापन
सस्ते और आरामदायक सफर के बाद लखनऊ मेट्रो एक और सुविधा देने जा रही है। इसका लाभ उन आठ लाख शहरवासियों को मिलेगा जो हाउस-वाटर टैक्स अदा करते हैं।
विज्ञापन


मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से अब इन उपभोक्ताओं को जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वे इससे ही अपना हाउस व वाटर टैक्स जमा कर सकेंगे।

इसे लेकर मेट्रो ने एक इंटीग्रेटेड सॉफ्टेवयर तैयार कराया है। इसमें नगर निगम और जलकल को भी जोड़ा जा रहा है।

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) ने मेट्रो यात्रियों के लिए जो स्मार्ट ‘गो कार्ड’ बनाया है। अब शहरवासी इससे अपना हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और पार्किंग शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

इसके लिए नगर निगम भी इस एकीकृत पेमेंट सिस्टम से जुड़ने जा रहा है। नगर निगम और कार्ड बनाने के काम में लगे निजी बैंक के साथ बातचीत भी हो गई है।

इससे गृहकर के पांच लाख करदाताओं और तीन लाख जलकर दाताओं को नई सुविधा मिल जाएगी और वे बिना नगर निगम आए अपना टैक्स अदा कर सकेंगे।

मेट्रो के कार्ड से अभी तक सिटी बस किराये और बिजली बिल भुगतान को ही जोड़े जाने की प्रकिया शुरू हुई थी।

योजना के तहत इस कार्ड से अलग-अलग क्षेत्र की 20 से अधिक सुविधाओं को जोड़ा जाना है।
विज्ञापन

ई-वॉलेट की तरह काम करेगा स्मार्ट कार्ड

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि एलएमआरसी ने जो स्मार्ट कार्ड जारी किया है वह ई-वॉलेट की तरह काम करेगा। कार्ड धारक अपनी जरूरत के हिसाब से इसे रिचार्ज कराएगा (एकाउंट से पैसा डलवाकर) और साइट पर जाकर पेमेंट करेगा।

इसी स्मार्ट कार्ड से नगर निगम भी जुड़ने जा रहा है। इसके बाद शहरवासी अपना गृहकर, जलकर और पार्किंग शुल्क का भुगतान भी कर सकेंगे। सभी तरह के भुगतान के लिए एक ही कार्ड का उपयोग होने से लोगों को अब अलग-अलग कार्ड की जरूरत नहीं रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें