हौसला फाउंडेशन की ओर से रविवार को रंगकर्मियों और संस्कृति कर्मियों की
एक शाम हजरतगंज के वीरबल लक्ष्मण पार्क में सजी, जहां डॉ. लक्ष्मी नारायण
लाल के नाटक ‘राम की लड़ाई’ नाट्य पाठ पर रंगकर्मियों ने अपने विचार दिए।
पाठ के बाद परिचर्चा में रंगकर्मी अजय कुमार नायक ने कहा कि नाटक कला के
सारे तत्वों से भरा है।
परिचर्चा में सुधाकर दीक्षित, अनिल मिश्र गुरुजी,
सुरेंद्र तिवारी, महेशचंद्र देवा, अमर राजभर समेत तमाम रंगकर्मियों ने अपने
विचार साझा किए। अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी राजवीर रतन ने की।