फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल मालिक ने कारोबारी को लगाया 1.41 करोड़ का चूना

Tue, 24 Oct 2023 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के एक होटल मालिक ने अपना होटल बेचने के नाम पर एक कारोबारी से 1.41 करोड़ रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रविवार को नाका थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी कारोबारी पुनीत टंडन ने नाका थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि हजरतगंज के गोखले मार्ग स्थित शालीमार इंपीरियल अपार्टमेंट निवासी सुनील कुमार का नाका में होटल पाल अवध है। होटल बेचने के लिए सुनील ने उनसे बातचीत की थी। सुनील ने बताया था कि पिरामल कैपिटल एंड हाउजिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास होटल बंधक है। वह होटल बेचकर मिली रकम से फाइनेंस कंपनी को भुगतान करके दो माह में नो ड्यूज पेपर उनको सौंप देंगे।
सुनील की बातों में आकर पुनीत होटल खरीदने के लिए राजी हो गए। उन्होंने 31 अक्तूबर 2021 को चेक व आरटीजीएस से 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। दो माह के बाद सुनील ने पुनीत को नो ड्यूज के पेपर फाइनेंस कंपनी से लेकर नहीं दिए। इस बीच पुनीत को पता चला कि सुनील फाइनेंस कंपनी की मदद से होटल नीलाम करने वाले हैं। पुनीत ने इस बारे में बात की तो आरोपी सुनील भड़क गया और उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित पुनीत ने डीसीपी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर नाका थाने में रविवार को होटल मालिक सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना दरोगा सुभाष चंद्र यादव को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें