लखनऊ। पारा में सोमवार रात मिस्टर क्राउन इन टू इन होटल में कमरा नहीं देने पर शराब के नशे में धुत लोगों ने संचालिका साधना के बेटे आदित्य के सिर पर असलहे की बट से हमला कर दिया। फिर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। संचालिका के पति जलालपुर निवासी शिव कुमार की तहरीर पर पारा पुलिस ने शिवम यादव व शिवम सैनी और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा के मुताबिक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी शिवम सैनी से पूछताछ की जा रही है।