फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध पर रोक के लिए चिह्नित होंगे हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में महिलाओं से होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिए मिशन शक्ति का आगाज रविवार को यूपी 112 के सभागार में किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा कि ऐसे सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, मॉल, बाजार, कॉलेज, कोचिंग सेंटर व अन्य स्थानों में हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे जहां पर महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता जैसी की वारदातें ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिह्नांकन के बाद इन स्थानों पर पुलिस की विशेष टुकड़ी लगाई जाएगी ताकि शोहदों पर नियंत्रण किया जा सके। थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िताओं की समस्या तत्काल सुननी होगी। इनका निस्तारण भी जरूरी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन थानों से इस तरह की शिकायत मिलेगी, संबंधित थानेदार व जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शहरी व ग्रामीण इलाकों में पुलिस थानावार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी ताकि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के संबंध में सभी मुखर हों और अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।
यह व्यवस्था की गई
- सभी थानों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जिस पर 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेगी।
- हेल्प डेस्क पर महिला और बच्चियों से संबंधित सुनवाई होगी।
- कमिश्नरेट केसभी थानों पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को सशक्त करते हुए मिशन शक्ति अभियान पर कार्य करना होगा।
- महिला अपराध केआरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जेल भेजा जाए।
- पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने केलिए प्रभावी पैरवी की जाए।
- महिला अपराध से संबंधित आरोपियों की सूची क्षेत्रवार तैयार किया जाए, उनकी निगरानी की जाए।
- प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र के बालिका विद्यालय, कालेजों के प्रधानाचार्य से संपर्क करें, समय-समय पर गोष्ठी कर सुरक्षा का माहौल बनाएं।
- विद्यालय व कालेजों के बाहर शोहदों व मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं।
- मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का ज्यादा प्रयोग किया जाए।
कार्यक्रम में डीसीपी पश्चिम देवेश कुमार पांडेय, डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा, उत्तरी शालिनी, दक्षिणी रईस अख्तर, डीसीपी महिला अपराध रूचिता चौधरी, डीसीपी क्राइम पीके तिवारी, डीसीपी इंटेलिजेंस ओपी सिंह, एसीपी महिला अपराध अर्चना सिंह, एनजीओ अली संस्था की संचालिका सुभांगी व रेणु मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

आईजी ने चलाया अभियान
मिशन शक्ति के तहत आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रेंज के सभी थानों, पंचायत भवनों, गांव में जाकर पुलिसकर्मियों ने महिला व बालिकाओं से संपर्क किया। उनके साथ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। साथ ही बताया गया कि उनके कानूनी अधिकारी क्या हैं, सरकार महिला सुरक्षा के लिए क्या कर रही हैं। ताकि महिला और बच्चियों के बीच सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें