फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी के बेटे पर गिरा गर्म तेल, झुलसा

Sun, 05 Apr 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पतल में भर्ती फाहद।
विज्ञापन
तेलीबाग। क्षेत्र के उतरेठिया में रहने वाले व्यापारी के पांच वर्षीय बेटे के ऊपर गर्म तेल गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों का आरोप है कि पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में बर्न यूनिट का डॉक्टर न होने की बात कहकर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। इससे उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। मासूम का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

उतरेठिया व्यापार मंडल के सचिव और फर्नीचर कारोबारी मेहताब के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा फाहद पड़ोस के घर गया था। वहां कढ़ाई में पापड़ तले जा रहे थे। अचानक वह कढ़ाई से टकरा गया और गर्म तेल उसके ऊपर गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन तुरंत उसे पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां बर्न यूनिट का डॉक्टर उपलब्ध न होने की बात कहकर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इतने बड़े संस्थान में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें बेटे के इलाज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें