अयोध्या आने वाले श्रद्धालु अब राम मंदिर के शिखर के साथ हनुमानगढी और कनक भवन जैसे मंदिरों को ऊपर से निहार सकेंगे। रामनगरी में सेवा का शुभारंभ हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राम नगरी अयोध्या में हर रोज आने वाले हजारों पर्यटकों को एक खास सौगात दी गई है। बुधवार से अयोध्या में हॉट एयर बैलून सर्विस का प्रारंभ हो गया है। अब पर्यटक आठ मिनट तक हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून का संचालन राम कथा पार्क हेलीपैड से होगा। इस सेवा को पुष्पक एडवेंचर और अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शुरू किया है। सेवा का आनंद लेने क लिए प्रति व्यक्ति 999 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा।
इसके माध्यम से रामनगरी आने वाले श्रद्धालु राम मंदिर के शिखर के साथ हनुमानगढ़ी और कनक भवन जैसे मंदिरों का ऊपर से दीदार कर सकेंगे। हालांकि, तेज हवाओं के कारण हॉट एयर बैलून आज नहीं उड़ सका।