फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति गंभीर मरीजों को वापस न करें अस्पताल : राज्यपाल

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, डिप्टी सीएम व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि अस्पताल अति गंभीर मरीजों को कतई वापस न करें। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। वह मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित मातृ एवं शिशु रेफरल केंद्र में रैन बसेरे के शिलान्यास और डायग्नोस्टिक ब्लॉक के लोकार्पण समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले उनके यहां के स्टाफ का बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया। वेंटिलेटर की जरूरत पर उसे केजीएमयू भेजा गया, लेकिन वहां बेड खाली न होने से भर्ती नहीं हो सका। इसके बाद लोहिया संस्थान प्रशासन से संपर्क किया गया। संस्थान के निदेशक ने बच्चे को तुरंत लेकर आने को कहा। इस दौरान उन्होंने बेड का बंदोबस्त कराया। राज्यपाल ने संस्थान के जनहितकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने बच्चों को होली में हर्बल रंगों के प्रयोग और सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी।
मरीजों के साथ हो अच्छा व्यवहार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोहिया संस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से काफी बेहतर हुई हैं। प्रदेश सरकार ने संस्थान को जरूरत के हिसाब से भरपूर बजट दिया है। चिकित्सा कर्मियों को अच्छे इलाज के साथ ही मरीज और उनके तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार भी करना चाहिए। इस मौके पर चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

24.86 करोड़ रुपये से बनेगा 510 बेड का रैन बसेरा

संस्थान में बनने जा रहे 510 बेड के रैन बसेरे की लागत 24.86 करोड़ रुपये अनुमानित है। यह रैन बसेरा भूतल के अलावा पांच मंजिल का होगा। इसका कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 5655.42 वर्गमीटर है। यहां मरीजों के तीमारदारों को सुरक्षित, स्वच्छ व सुलभ आवास सुविधा मिलेगी। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों के तीमारदाराें को बड़ी राहत मिलेगी।



एक ही छत के नीचे सभी जांच की सुविधा

रेडियोलॉजी विभाग के नवनिर्मित डायग्नोस्टिक ब्लॉक में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन के साथ ही टिफा स्कैन जैसी जांच सेवाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, डिप्टी सीएम व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, डिप्टी सीएम व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, डिप्टी सीएम व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, डिप्टी सीएम व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल, डिप्टी सीएम व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें