फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: खतरे को देखते हुए सेना, रेलवे व ईएसआई के अस्पताल भी अलर्ट पर, निर्देश जारी

Fri, 06 Mar 2020 08:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

प्रदेश में करोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए सरकार ने सेना, रेलवे, ईएसआई, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नर्सिंग होम एसोसिएशन को भी अलर्ट कर दिया है। संक्रमण बढ़ने पर इन सभी को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, राहत आयुक्त समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ तीन घंटे तक चली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जरूरी दिशा-निर्देश व प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एक हजार से अधिक अधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए।

संक्रामक रोग निदेशालय से जारी बुलेटिन के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने की तैयारियों, जरूरी उपकरणों, संक्रमित लोगों की भर्ती, उनको अलग रखने (कोरेंटाइन) के प्रोटोकाल, घर पर कैसे देखभाल की जाए, संक्रमित लोगों के नमूने कैसे लिए जाएं समेत अन्य इलाज के प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा संक्रमण से बचाव, मकानों को संक्रमित करने के तरीके और रिस्क कम्युनिकेशन की जानकारी दी गई। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी अस्पतालों को जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने और अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 के प्रावधानों के तहत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

11 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती

कोरोना वायरस संक्रमित 5 लोग शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से तीन अलीगढ़, एक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और एक लखीमपुर खीरी में भर्ती है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए आगरा के दो और आगरा के चार लोगों को एहतियातन सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है हालांकि इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

जांच के लिए एनआईवी पुणे, केजीएमयू लखनऊ और एनसीडीसी दिल्ली भेजे गए 325 नमूनों में से अब तक 216 निगेटिव आए हैं। 103 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। एयरपोर्ट पर शुक्रवार तक 9359 यात्रियों और नेपाल से भारत आए 10.50 लाख से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में संक्रमण जैसे लक्षण वाले 111 यात्रियों को चिह्नित किया जा चुका है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 12 देशों के 713 यात्रियों को निगरानी में रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें