लखनऊ। आलमबाग के बड़ा बरहा निवासी राम कुमार पाल (50) ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वह आयुष अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रामकुमार की पत्नी मिथिलेश के अनुसार, उनके पति काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थे और उनका नूर मंजिल से इलाज चल रहा था। बीमारी की वजह से वह तनाव में रहते थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। सुबह जब वह उन्हें जगाने गईं तो रामकुमार को कुंडे से गमछे के सहारे लटका देखा। सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। इंस्पेक्टर आलमबाग रामबाबू सिंह का कहना है कि रामकुमार ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। परिवार में बेटी अपूर्वा है।