फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: लखनऊ में अस्पताल के स्टाफ ने परिसर के सामने खुलवा दी अपनी लैब, जांच के लिए भेजे जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्यकर्मी जिस अस्पताल में तैनात है, उसी के बाहर अपनी लैब खुलवा दी। अस्पताल में न होने वाली सभी जांचें अब इसी लैब से हो रही हैं। इस खेल में निजी लैब के एजेंट बेधड़क होकर अस्पताल में घूमकर मरीजों का नमूना ले रहे हैं। मामले की शिकायत भी हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर बाल महिला चिकित्सालय की ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा महिलाएं-बच्चे इलाज के लिए आते हैं। यहां नार्मल व सिजेरिन प्रसव भी कराए जा रहे हैं। अस्पताल की लैब में सीमित जांच की सुविधा है। ऐसे में गर्भवती व बच्चों को जांच के लिए बाहर खुली लैब में भेजे जाने का आरोप है। चिकित्सालय में सामान्य जांच की ही सुविधा है। इसका फायदा उठाकर अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ ने हाल ही में इसके सामने अपनी लैब खुलवा दी है। निजी लैब के एजेंट वार्ड, ओपीडी में भर्ती मरीजों के नमूने ले रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे विभाग की खूब फजीहत हुई है। हालांकि, जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती चल रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें