फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों से अस्पताल खाली, मरीजों के ठीक होने की दर 97 प्रतिशत, मृत्यु प्रति दस लाख पर 37

Thu, 21 Jan 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार घटते मामलों को लेकर कई कोविड अस्पताल खाली पड़े हैं। उन्हें सरकार अब वापस पुराने रूप में लाने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में वर्तमान में 1.51 लाख से अधिक कोविड बेड वाला प्रदेश है। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 97 फीसदी पहुंच गई है। प्रदेश में मरीजों की मृत्यु की दर लगातार अधिकतर बड़े राज्यों और राष्ट्रीय औसत से कम रही है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कारण प्रति 10 लाख की आबादी में मृत्यु की संख्या 37 है। जो राट्रीय औसत 114 मृत्यु प्रति 10 लाख आबादी से कम है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यूपी में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर कई बड़े राज्यों दिल्ली 543, महाराष्ट्र 414, तमिलनाडु 162, कर्नाटक 185, आंध्र प्रदेश 136, पश्चिम बंगाल 104, केरल में 100 मौत पर प्रति 10 लाख आबादी से काफी कम है। स्थिति यह है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के सिर्फ 195 नए मामले मिले हैं। जबकि 345 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।  प्रदेश में ई-संजीवनी एप से इलाज की सुविधा लेने वालों की संख्या बढ़कर 4.16 लाख से अधिक हो गई है। तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक ई-कंसल्टलेशन देने वाला राज्य बन गया है।

राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक यूपी में कोरोना जांच
मार्च 2019 में जब कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था, तब प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए एक भी लैब नहीं थी। अब प्रदेश में सरकारी क्षेत्र की 46 और निजी क्षेत्र की 141 लैब में कोरोना जांच की जा रही है। यूपी 2,65,76,008 नमूने की जांच करके देश में सर्वाधिक कोरोना की जांच करने वाला प्रदेश बन गया है। प्रदेश में प्रत्येक कोरोना संक्रमित रोगी के सापेक्ष 46 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है, जो राष्ट्रीय औसत 17.8 जांच प्रति धनात्मक व्यक्ति से बहुत अधिक है। प्रशिक्षित आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम को शामिल करते हुए 70 हजार से अधिक सर्विलांस टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने घर-घर जाकर 18 करोड़ से ज्यादा लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की।
विज्ञापन


निशुल्क जांच के लिए लांच किया मेरा कोविड केंद्र
स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव वी हेकाली झिमोमी ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए हर जिले में इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसी) बनाया गया। यह लोगों के इलाज में काफी कारगर साबित हुआ। कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए एक विशेष पोर्टल बनाया गया। प्रदेश में कोरोना जांच कराने वाला कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट खुद देख सकता है या डाउनलोड कर सकता है। प्रदेश में कोरोना जांच केंद्रों में  नि:शुल्क जांच के लिए मेरा कोविड केंद्र एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर लांच किया गया। इससे कोई भी व्यक्ति पांच किलोमीटर की परिधि में कोविड जांच केंद्र की लोकेशन देखकर इसी एप्लीकेशन के माध्यम से जांच केंद्र तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें