फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल संचालक व डॉक्टर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर इलाके के सीमा हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जांच कमेटी ने बयान दर्ज कराने के लिए अस्पताल संचालक व डॉक्टर को 12 नवंबर को सीएमओ ऑफिस तलब किया है। अफसरों का कहना है कि जांच में सहयोग न करने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के पराग रोड स्वरूपचंद्र खेड़ा निवासी बेचालाल ने पत्नी ममता (30) को प्रसव पीड़ा होने पर सीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया था कि अस्पताल की लापरवाही से उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ती गई। ऑपरेशन के दौरान उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। 28 अक्तूबर की शाम छह बजे ममता की भी मौत हो गई थी।

बेचालाल की शिकायत पर पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच करके रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ ऑफिस की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक व ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को बयान दर्ज कराने के लिए सीएमओ ऑफिस बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें