फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उम्मीद... सिपाही बनने का पूरा होगा सपना

Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। आरक्षी पुलिस भर्ती का पेपर देकर निकले युवाओं के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलने पर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। उनका कहना था कि पेपर अच्छा हुआ। उम्मीद है कि सिपाही बनने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन


रायबरेली शहर निवासी अमरजीत, डलमऊ तहसील क्षेत्र के भीमगंज निवासी अनस पीजी कॉलेज बछरावां में परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले। इस दौरान बातचीत में दोनों अभ्यर्थियों ने कहा कि एक साल से पुलिस भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था। बचपन से ही पुलिस की वर्दी पहनने का सपना था। पेपर अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि सपना जरूर पूरा होगा।
लालगंज निवासी समीर और शिवम कुमार ने भी पीजी कॉलेज बछरावां में परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने पर बताया कि केंद्र पर किसी तरह की असुविधा नहीं रही। तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर इंट्री मिली थी। पेपर अच्छा रहा। अच्छे अंक हासिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें