फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान

विज्ञापन
साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत हिंदी संस्थान के निराला सभागार में बृहस्पतिवार को लोकार्पण एवं साहित्यकार सम्मान समारोह हुआ। प्रो. विष्णु गिरि गोस्वामी साहित्य एवं संस्कृति मंच की ओर से आयोजित समारोह में साहित्य जगत की विभूतियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं यूपी पुलिस के पूर्व महानिदेशक महेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि साहित्य सभी को जोड़कर रखता है। बिना साहित्य के समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर प्रो. उषा सिन्हा को शिवा-विष्णु गोस्वामी स्मृति साहित्य शिखर सम्मान से, त्रिवेणी प्रसाद दुबे को प्रो. वीजी गोस्वामी स्मृति वरिष्ठ रचनाकार सम्मान से और मंजू सक्सेना को डॉ. शिवा माया गोस्वामी स्मृति वरिष्ठ रचनाकार सम्मान से नवाजा गया। देवेश द्विवेदी, श्वेता शुक्ला, डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, डॉ सुधा मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव आदि विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। लविवि के भाषा विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिन्हा एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित, डॉ. सुलतान शाकिर हाशमी, नरेंद्र भूषण ने प्रो. विष्णु गिरि गोस्वामी प्रणीत दोहा निर्झरिणी (दोहा संग्रह) का लोकार्पण किया। मुख्य वक्ता डॉ. शिव मंगल, पूजा श्रीवास्तव, अनुराग गोस्वामी, विजय कुमारी, राम प्रकाश शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान

साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान

साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान

साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान

साहित्य जगत की विभूतियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें