तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित की गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और गर्भवती महिला क
मलिहाबाद। सही पोषण-देश रोशन अभियान के तहत मंगलवार को तहसील सभागार में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जयदेवी कौशल और तहसीलदार कुमकुम मिश्रा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित कर नियुक्ति पत्र दिए। गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म कर फल दिए गए। बच्चों को भी फल वितरित किए गए। इस दौरान अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। विधायक ने कहा कि बच्चों के शुरुआती स्वास्थ्य, पोषण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित की गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और गर्भवती महिला क
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित की गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और गर्भवती महिला क