फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संस्कृत की मानदेय शिक्षिकाओं को भी मिलेगा छह माह का मातृत्व अवकाश, 10 दिन की आकस्मिक लीव भी मिलेगी

Sat, 04 Oct 2025 12:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में संस्कृत की मानदेय शिक्षिकाओं को भी छह माह का मातृत्व अवकाश मिलेगा। इतना ही नहीं 10 दिन की आकस्मिक लीव भी मिलेगी। प्रदेश में 1010 महिला व पुरुष शिक्षक संस्कृत विद्यालयों में तैनात हैं।
विज्ञापन
शिक्षिका (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संस्कृत विद्यालयों में मानदेय पर कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को बड़ी राहत दी है। शासन ने इन शिक्षिकाओं को भी छह महीने का मातृत्व अवकाश मानदेय सहित देने का निर्णय लिया है। वहीं मानदेय शिक्षकों को अधिकतम 10 दिन का आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में लगभग 1010 महिला व पुरुष मानदेय शिक्षक तैनात हैं। इनमें से सहायक अध्यापकों को 20 और प्रवक्ता को 25 हजार रुपये महीने मानदेय दिया जाता है। इन शिक्षकों के लिए छुट्टियों की भी पर्याप्त सुविधा नहीं थी। इसे देखते हुए कई बार शिक्षकों की ओर से मांग उठाई जा रही थी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मानदेय पर नियुक्त-कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को छह महीने (180 दिन) का मानदेय सहित मातृत्व अवकाश नियमानुसार देय होगा। वहीं साल में अधिकतम 10 दिन का आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं उनके अनाधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर मानदेय नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं चेतावनी के बाद भी अनुपस्थित रहने पर प्रबंधतंत्र की संस्तुति शिक्षा निदेशक द्वारा करने पर कार्य समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें