फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के इलाज में भी कारगर है होम्योपैथी : डाॅ. कोस्टास

विज्ञापन
राष्ट्रीय होम्योपैथी कांफ्रेंस।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीस से आए होम्योपैथिक विशेषज्ञ डाॅ. कोस्टास सिटेंडस ने बताया कि होम्योपैथी के जरिये कैंसर की बीमारी का निदान किया जा सकता है। बशर्ते लक्षण का आकलन सही तरीके से किया जाए। वह अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथी कांफ्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न शोध पत्रों के हवाले से बताया कि जो मरीज लक्षण बताने में सफल रहे और डॉक्टर ने उन लक्षणों को चिह्नित कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए दवाएं दीं, उनमें फायदा मिला। इसी तरह हैदराबाद के डॉ. एस. प्रवीण कुमार और डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने भी कैंसर के इलाज में होम्योपैथी की सटीकता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कैंसर की दूसरी और तीसरी स्टेज में भी होम्योपैथिक दवा कारगर साबित हुई है।
डाॅ. गिरीश गुप्ता ने महिलाओं में गर्भाशय में होने वाली गांठ पर होम्योपैथी दवा के असर की चर्चा की। केस स्टडी देते हुए बताया कि दवा शुरू करने से पहले और दवा शुरू करने के बाद संबंधित मरीज में किस तरह का प्रभाव पड़ा। डॉ. रवि सिंह ने होम्योपैथी की सर्जरी की बीमारियों में उपयोगिता पर साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसी तरह डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डाॅ. एके गुप्ता ने मोटर न्यूरॉन डिजीज के रोगियों पर विचार रखें। हैनीमैन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग 650 चिकित्सा शिक्षक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवली मजहर ने बताया कार्यक्रम में होम्योपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


होम्योपैथी को बढ़ावा देने की जरूरत : न्यायाधीश शुक्ला

दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथी काॅन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुए लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायाधीश मंजीत शुक्ला ने होम्योपैथी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, अंगद कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह ने भी होम्योपैथी को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। डॉ. आनंद चतुर्वेदी, डॉ. रामजी सिंह, होम्योपैथिक निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह आदि ने प्रदेश में होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें