फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर वापसी: यूपी से दिल्ली भेजी गईं खाली बसें, यात्री लेकर आज लौटेंगी, विमान के दाम आसमान पर

Wed, 30 Oct 2024 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Flight on Diwali दिवाली पर दिल्ली और मुंबई से यूपी आना महंगा और कठिन होता जा रहा है। करीब-करीब सभी ट्रेनें भर गई हैं। विमान के दाम आसमान पर हैं। 
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्री सुबह की फ्लाइटों को तरजीह दे रहे हैं। इससे सुबह की उड़ानें शाम के मुकाबले ज्यादा महंगी हो गई हैं। मुंबई से सुबह आने वाली उड़ान का किराया 28,124 रुपये व दिल्ली से आने वाली का 17,497 रुपये पहुंच गया है। जबकि मुंबई से शाम को आने वाली उड़ान का टिकट 16451 रुपये व दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का टिकट 7676 का है। दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई से फ्लाइटों के जरिए लखनऊ आने वालों का सिलसिला उस दिन भी जारी रहेगा। बुधवार को लखनऊ आने के लिए यात्री सुबह की उड़ानों से आना पसंद कर रहे हैं। शाम की फ्लाइटों को कम तरजीह मिल रही है, जिससे उनका किराया कम है। मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की सुबह 5ः20 बजे की लखनऊ के लिए सीधी उड़ान 6ई-2225 का किराया 25,659 रुपये पहुंच गया है। वहीं, एयर इंडिया की सुबह सवा 11 बजे की सीधी उड़ान एआई-625 का किराया 28,124 रुपये है। दूसरी ओर मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की रात पौने आठ बजे की उड़ान 6ई-5008 का टिकट 16,309 रुपये में बिक रहा है। वहीं, इंडिगो की ही रात 11 बजे की सीधी उड़ान 6ई-5264 का टिकट 16,451 रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

दिल्ली की सुबह की उड़ान का किराया 17,497 रुपये

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI
दिल्ली से लखनऊ के लिए सुबह 7ः10 बजे उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-411 का टिकट 17497 रुपये में बिका है। इंडिगो की सुबह पौने छह बजे की उड़ान 6ई-2025 का टिकट 11203 रुपये, सुबह 8ः20 बजे की उड़ान 6ई-2107 का टिकट 12673 रुपये पहुंच गया है। विस्तारा एयलाइंस की यूके-641 दोपहर 1ः35 बजे रवाना होती है, जिसका टिकट 6558 रुपये है। शाम 4ः35 बजे की इंडिगो की सीधी उड़ान 6ई-5090 एवं शाम 5ः40 बजे की फ्लाइट 6ई-2376 का टिकट 7676 रुपये में है।

तेजी से फुल हो रहीं सीधी उड़ानें
दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वाली सीधी उड़ानें तेजी से फुल हो रही हैं। यही वजह है कि मुंबई से बुधवार को लखनऊ आने के लिए कुल 70 फ्लाइटें हैं, इसमें सिर्फ चार सीधी उड़ानें बची हैं, जिसमें पैसेंजर टिकट बुक करवा रहे हैं। शेष फुल हो चुकी हैं। दूसरी ओर दिल्ली से आने वाली उड़ानों की कुल संख्या 26 है, जिसमें 11 सीधी उड़ानों में टिकट बचे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली भेजी गईं खाली बसें, यात्रियों को लेकर लौटेंगी

यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
ट्रेनों में सीटों की मारामारी के बीच रोडवेज प्रशासन ने मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली के लिए खाली बसों को रवाना किया, जो बुधवार को यात्रियों को लेकर लखनऊ आएंगी। इससे त्योहार पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। दरअसल, कौशांबी, आनंदविहार आदि बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ है। ऐसे में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ से दिल्ली के लिए दो दर्जन से अधिक बसों को भेजा गया है। इससे बुधवार को उपरोक्त बस अड्डों से आने वाले यात्रियों को बस सेवाएं मिल सकेंगी। दूसरी ओर चारबाग, अवध, कैसरबाग व आलमबाग बस टर्मिनल से पूर्वांचल के जिलों में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 125 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। चूंकि पूर्वांचल की बड़ी आबादी लखनऊ में रहती है, इसलिए दीपावली व छठ पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। इससे बस अड्डों पर भी भीड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें