फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बढ़े गृहकर से हैं परेशान तो आज शिविर में पहुंचें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृहकर की गड़बड़ियां दूर करने के लिए समाधान शिविर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में लगाया जाएगा। यह सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक चलेगा। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि किसी का गृहकर जीआईएस सर्वे के बाद गलत बढ़ गया है तो वह पुराना बिल, रजिस्ट्री और सर्वे के बाद बढ़े टैक्स का बिल लाए। मकान की सामने से फोटो भी मोबाइल में खींचकर लाएं। इससे पता चलेगा कि कितनी मंजिल तक निर्माण है। किसी का टैक्स व्यावसायिक हो गया हो तो वह भी रजिस्ट्री के साथ मकान की सामने से फोटो खींचकर लाए। प्रार्थना पत्र को ही आपत्ति मानकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें