केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दादरी की घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाओं को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। वे बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि दादरी के लोगों से अपील है कि वे संयम और परस्पर सौहार्द बनाए रखें। सिंह से जब पूछा गया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने दादरी की घटना में तीन लोगों की साजिश होने की बात कही है तो सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम है।
बिहार चुनाव पर राजनाथ ने कहा कि वहां भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।