ayushman bharat yojana
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यह सबसे बड़ी सोच वाली स्वास्थ्य योजना है। इसकी नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर आधारित है। उन्होंने ही अंत्योदय का विचार हमारे सामने रखा और अब प्रधानमंत्री नोदी इसको बखूबी लागू कर रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि यह गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हमारे यहां जब नमस्कार किया जाता है तो नमस्कार करने वाले को शतायु भव: का आशीर्वाद दिया जाता है। फिर हंसते हुए कहा कि मैं तो 85 साल का हो गया हूं। मेरे शतायु होने में सिर्फ 15 साल ही शेष हैं लेकिन यह योजना एक एवरेस्ट शिखर के समान है, जो लोगों को स्वस्थ होने में मददगार साबित होगी।
इस समय रांची से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जा रहा है।